{"_id":"600c720e8ebc3e2f20384030","slug":"youth-dies-in-road-accident-two-people-injured-raibaraily-news-lko561397298","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में युवक की मौत, दो लोग घायल
विज्ञापन
डीह-ऊंचाहार। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डीह थाना क्षेत्र में बाइक सवार मवेशी को बचाने में पेड़ से टकरा गया। इससे उसकी जान चली गई। ऊंचाहार क्षेत्र में बाइक सवार दो लोग गिरकर घायल हो गए।
डीह थाना क्षेत्र में डीह-रायबरेली राजमार्ग पर शुक्रवार की रात बाइक सुशील कुमार (22) निवासी पूरे पृथ्वी मजरे रोखा मवेशी को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गया। वह बाइक से घर जा रहा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
इसी तरह ऊंचाहार थाना क्षेत्र में साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायल सोहनलाल निवासी कोटवा जिला बाराबंकी और उसका साथी सूरज यादव कौशांबी जिले के भरवारी जा रहे थे। दोनों रेलवे विभाग के कोयले के डंपर चालक हैं। ऊंचाहार सब्जी मंडी के सामने हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूरज यादव की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।