{"_id":"5f1480528ebc3e9faa1e7ce9","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-under-suspicious-circumstances-raibaraily-news-lko531511374","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में करंट लगने से वायरिंग करने आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में करंट लगने से वायरिंग करने आए युवक की मौत
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम संदिग्ध हालात में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक घर में वायरिंग करने का काम करता था। मौत की जानकारी होने पर घर वालों में कोहराम मच गया।
भदोखर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक को करंट कहां लगा। इस बारे में सही जानकारी नहीं हो पाई। कोई पोल में करंट लगने की बात कह रहा है तो किसी ने हैंडपंप पर हाथ धोते वक्त करंट लगने की बात बताई।
भदोखर थाना क्षेत्र के रायपुर महेरी गांव निवासी विनय (20) पुत्र रामप्यारे घरों में वायरिंग करने का काम करता था। शनिवार को वह मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे नरेंदी मजरे स्तमपुर के एक घर में वायरिंग करने गया था। शाम करीब पांच बजे वह करंट की चपेट मे आ गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। भदोखर थानेदार रामआशीष उपाध्याय ने बताया कि जिला अस्पताल की सूचना पर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह सामने आएगी।