{"_id":"68dd757b7401e8c8000436bb","slug":"youth-arrested-for-giving-false-information-about-theft-raebareli-news-c-101-1-rai1002-142089-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: चोरी की झूठी सूचना देने पर युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: चोरी की झूठी सूचना देने पर युवक गिरफ्तार
Thu, 02 Oct 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
सतांव। कर्ज चुकाने के लिए युवक ने घर में चोरी होने की झूठी कहानी रची और पुलिस से शिकायत की। जब पुलिस ने छानबीन की तो हकीकत खुलकर सामने आ गई। पुलिस को जांच में चोरी की घटना झूठी मिली। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
कस्बा निवासी अवधेश कुमार पासी ने सोमवार को गुरुबख्शगंज थाने में लिखित शिकायत की थी। बताया कि तीन अज्ञात चोर रात में घर में घुसे और मारपीट करते हुए नकदी और जेवर समेत 60 हजार का माल पार कर दिया। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अवधेश ने बताया कि वह भारी कर्ज से दबा था। उसने सोचा था घर का सामान बेंचकर वह कर्ज अदा कर देगा और परिजनों को शक भी नहीं होगा। इस कारण उसने चोरी की और अपने साथ मारपीट की झूठी कहानी गढ़ी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि अवधेश ने चोरी की झूठी सूचना देने का अपराध स्वीकार किया।
विज्ञापन
मारपीट की बात सही लगे, इसके लिए आरोपी ने अपने हाथों से चेहरे पर खरोंच के निशान बनाए थे। झूठी सूचना देकर गुमराह करने का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।