फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Young man wounded by bus collision

बस की टक्कर से युवक जख्मी

Wed, 09 Sep 2015 11:36 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


आबादी के पास सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। गुरुबक्शगंज पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी जतुआ टप्पा में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहन रखा था।

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के लखनापुर मजरे रुकनापुर गांव का रहने वाला हरिनारायण बुधवार को बाइक से लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गहरी गांव अपनी ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में सहजौरा गांव के पास फतेहपुर डिपो की बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के पास भी हाईवे पर ब्रेकर नहीं बनाए गए। इससे तेज रफ्तार में वाहन गुजरते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया।


पुलिस ने ग्रामीणों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दे शांत कराया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed