{"_id":"68b0b468b69d22ac650a513e","slug":"young-man-died-of-fever-raebareli-news-c-101-1-slko1033-139832-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बुखार से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बुखार से युवक की मौत
Fri, 29 Aug 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को मरीज का ब्लड पेशर नापते डाॅ. सलीम।
रायबरेली/महराजगंज। मौसम का बदलता मिजाज लोगों की सेहत को बिगाड़ रहा है। बृहस्पतिवार को महराजगंज में बुखार की चपेट में आए युवक की मौत हो गई, जबकि जिला अस्पताल में गंभीर हालत में लाए गए आठ बच्चों समेत बुखार के 25 मरीजों को भर्ती कराया गया।
महराजगंज क्षेत्र के पूरे अहलादी मजरे मऊ गांव निवासी सियाराम (45) बीते 15 दिनों से तेज बुखार से पीडि़त थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी हालत बिगड़ी तो उनकी पत्नी निर्मला ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से सीएचसी महराजगंज पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। डॉ. एसके राय ने बताया कि अधेड़ को जब अस्पताल लाया गया, उससे पहले उसकी सांसें बंद हो चुकी थी।
बृहस्पतिवार को बुखार के चपेट में आने के बाद राघव (8), ईशा (10), अंशिका (4), अमर (10) समेत 25 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। सीने में दर्द और उल्टी दस्त के भी 12 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए इमरजेंसी पहुंचे। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम खराब होने के कारण बीमारियों का खतरा है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें। समस्या होने पर अस्पताल आकर इलाज कराएं।