फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   young man climbed high tension pole when his girlfriend marriage fixed at another place In Raebareli

Raebareli News: प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने पर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ा युवक, घंटों चला हंगामा

Thu, 28 Aug 2025 08:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 08:15 PM IST
सार

प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने पर युवक हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। इस दौरान घंटों हंगामा चला। मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाकर नीचे उतारा। इसके बाद उसे घरवालों के हवाले कर दिया।  

विज्ञापन
young man climbed high tension pole when his girlfriend marriage fixed at another place In Raebareli
प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने पर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ा युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के रायबरेली में बृहस्पतिवार की शाम 4 बजे ऊंचाहार क्षेत्र के बंधवा मजरे अरखा गांव निवासी विशाल (28) पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाल संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विशाल से नीचे उतरने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। 

विज्ञापन


कोतवाल ने युवक से कहा यह क्या हरकत कर हो, नीचे उतर आओ। इस पर युवक बोला कि साहब मैं वही कर रहा हूं, जो मजनू ने लैला के लिए, रांझा ने हीर के लिए, रोमियो ने जूलियट के लिए किया था। मैं अपनी प्रेमिका के लिए खंभे से कूदकर जान दे दूंगा। पुलिस और गांववालों ने काफी देर तक उसे समझाया। इसके बाद वह नीचे उतरने को तैयार हुआ। लेकिन, पहले भीड़ को हटाने की शर्त रखी। इसके बाद जब लोग वहां से दूर हटे, तब युवक नीचे उतरा। 
विज्ञापन




करीब ढाई घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। नीचे उतरकर युवक ने पुलिस को बताया कि वह गांव की ही एक लड़की से प्यार करता है। लेकिन, उसके घरवालों ने उसकी शादी किसी दूसरे के साथ तय कर दी है। वह उसके बिना नहीं रह पाएगा। पुलिस ने उसे समझाकर घरवालों के हवाले कर दिया। कोतवाल ने बताया कि युवक प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज होकर खंभे पर चढ़ा था। उसे समझाकर घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed