फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   wrong name will be corrected in Khatauni

खतौनी में दर्ज गलत नाम होंगे सही

Tue, 16 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Tue, 16 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
 wrong name will be corrected in Khatauni

अब समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली नहीं चल सकेगी। जन शिकायतों को दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से शुरू किए गए सिंगल पोर्टल से इनके निस्तारण में तेजी आएगी। कोई अधिकारी लापरवाही करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


डलमऊ तहसील दिवस में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने अधिकारियों को शिकायताें का निस्तारण तेजी से करने की सख्त हिदायत दी। खतौनी में दर्ज गलत नामों को सुधारवाने के लिए गुरुवार को कैंप लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान डलमऊ में 76 में से सात मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


जिले के सभी तहसीलों में 107 मामलों में से 25 का निस्तारण हआ। इस मौके पर सीडीओ अनूप कुमार, एसडीएम राम अक्षयबर, तहसीलदार सोहनलाल, क्षेत्राधिकारी सीपी दुबे, डॉ. संजीव कुमार मौजूद रहे। सदर तहसील में 22 मामले आए। इसमें तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम मोतीलाल यादव की अगुवाई में शिकातयों को सुना गया। 37 शिकायतें आई, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया। एसडीएम ने नदारद रहे आठ विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा।


इसमें गन्ना निरीक्षक, ग्रामीण अभियंत्रण, जल निगम, नलकूप, सिंचाई खंड 28 के सहायक अभियंता, एडीओ कृषि, समाज कल्याण और खंड शिक्षा अधिकारी शािमल है। तिलोई प्रतिनिधि के अनुसार अमेठी जिले केडीएम जगतराज की अगुवाई में शिकायतें सुनी गईं। इसमें कुल 63 शिकायतों में से एक का निस्तारण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed