{"_id":"6a5d34e6706e2adce602d978","slug":"worker-injured-in-road-accident-dies-raebareli-news-c-101-1-slko1032-163161-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सड़क हादसे में घायल श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सड़क हादसे में घायल श्रमिक की मौत
Mon, 20 Jul 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज के पूरे ककई मजरे थुलवासां निवासी रामआसरे (55) भवानी पेपर मिल में मजदूरी करते थे। ड्यूटी के बाद वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज एम्स में चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर शनिवार को लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया मौत की जानकारी हुई है। रामआसरे के बेटे शैलेंद्र की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन