फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Work stopped due to bank field manager being corona positive

बैंक फील्ड मैनेजर कोरोना पॉजिटिव आने से ठप रहा कामकाज

Mon, 20 Jul 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Work stopped due to bank field manager being corona positive
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के बहादुरपुर स्थित नवीन मंडी समिति जायस परिसर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा फील्ड अफसर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। शेष कर्मचारियों की न कोई जांच हुई न ही कोई सैंपल लिया गया है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक सौरभ गुप्ता ने बताया कि फील्ड अफसर राहुल पहौजा छह जुलाई को छुट्टी लेकर अपने घर कानपुर गए थे।
कोविड-19 के लक्षण पाए जाने पर 13 जुलाई को सैंपलिंग करवाई गई थी। 19 जुलाई को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव फील्ड आफीसर को कानपुर के पनकी में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद कोविड-19 हेल्प लाइन पर बराबर फोन कर सूचना दी जा रही है। हेल्पलाइन से सोमवार की शाम तक कोई राहत भरी खबर नहीं आई और न ही अन्य बैंक कर्मियों की सैंपलिंग व जांच करवाई गई। इससे बैंक कर्मी भयभीत हैं। शाखा प्रबंधक ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। सूचना पर रायबरेली मुख्य ब्रांच से सैनिटाइजर करने वाली टीम को भेजकर बैंक व परिसर को सैनीटाइज करवाया गया। 24 घंटों तक बैंक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड बैंक अधिकारी विमल कुमार गुप्ता ने बताया कि बैंक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली है। अगले 24 घंटे के लिए बैंक के कामकाज बंद कर बराबर सैनीटाइजेशन करवाने के निर्देश दिए गए है।

सीएचसी अधीक्षक एचपी यादव ने बताया कि बैंक कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी हुई है। उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलते ही आदेशानुसार कर्मियों की जांच जिला मुख्यालय में करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed