{"_id":"610424258ebc3e584b26e64a","slug":"work-raibaraily-news-lko5891780138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगादास की कुटी का होगा सौंदर्यीकरण, खर्च होंगे 44 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगादास की कुटी का होगा सौंदर्यीकरण, खर्च होंगे 44 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशदेपुर (रायबरेली)। डीह ब्लॉक क्षेत्र के शेरनाथपुर मजरे गोपालपुर गांव स्थित बाबा गंगादास की कुटी का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए इंटरलॉकिंग, बाउंड्रीवॉल, प्रसाधन का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी होंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक स्व. दलबहादुर कोरी के बेटे अशोक कुमार कोरी ने भूमिपूजन किया।
श्रद्धा का प्रतीक बाबा गंगादास की कुटी में सैकड़ों लोग पूजा अर्चना करने आते हैं। स्व. विधायक ने प्राचीन कुटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की मांग शासन से की थी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग से स्वीकृत मिलने के बाद यहां कवायद तेज हुई।
सौंदर्यीकरण करने के लिए 44.71 लाख खर्च किए जाएंगे। बाबा गंगादास की कुटी परिसर की बाउंड्रीवॉल, प्रसाधन, गेट, इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्य होगा। इस मौके पर सलोन मंडल अध्यक्ष गौरव रस्तोगी, राजकुमार सिंह, सुखबीर सिंह, अखिलेश सिंह, बब्बन यादव आदि मौजूद रहे।