फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Work in post offices has stopped, how will the Raksha Sutra be tied

Raebareli News: डाकघरों में काम ठप, कैसे बंधेगा रक्षासूत्र

Fri, 08 Aug 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 08 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Work in post offices has stopped, how will the Raksha Sutra be tied
रायबरेली। रक्षाबंधन पर्व के पहले जिले के 448 डाकघरों में कामकाज ठप है। ऐसे में भाइयों तक बहनें राखियां नहीं पहुंचा पा रही हैं। डाकघरों में सर्वर नहीं आ रहा है। ऐसे में रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट जैसी सुविधाएं बाधित हैं। डाकघरों में सन्नाटा पसरा है। लेनदेन भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


जिले में दो प्रधान डाकघर, 54 उप डाकघर और 392 शाखा डाकघर हैं। करीब सप्ताहभर से सर्वर नहीं आने की वजह से डाकघरों में कामकाज बंद है। यह हाल तब है, जब रक्षाबंधन का पर्व नौ अगस्त को है। घर से दूर रहने वाले भाइयों को राखी भेजनी है। सर्वर न होने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत बहनों को हो रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शहर के घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर में कामकाज ठप था। जो बहनें राखियां बुकिंग कराने पहुंचीं, उन्हें निराशा हाथ लगी। रुपये का लेनदेन भी प्रभावित रहा। पोस्टमास्टर संजय सुशील कुमार के मुताबिक प्रतिदिन 500 राखियों की बुकिंग हो रही थी। सर्वर न होने से राखियों की बुकिंग नहीं हो पा रही है। यही हाल अन्य डाकघरों का है। कामकाज ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप डाकघर बछरावां में भी सर्वर नहीं है। बकांगढ़ की रहने वाली पाटन देवी ने बताया कि एक सप्ताह से पेंशन निकालने के लिए उप डाकघर आ रही हैं। पेंशन नहीं निकल पा रही है। कस्बे की रहने वाली मंजू ने बताया कि उनके भाई गुजरात राज्य के बारडोली में रहते हैंं। रक्षाबंधन पर वह घर नहीं आ पा रहे हैं। भाई को राखी भेजनी है। सर्वर न होने के चलते भाई को राखी नहीं भेज पा रही हूं।

दोस्तपुर गांव की रहने वाली चंदा ने बताया कि रेलवे की पेंशन लेने के लिए प्रतिदिन वह ऑटो रिक्शा से बछरावां उप डाकघर आती हैं। आने-जाने में 100 रुपये खर्च हो जाते हैं। बावजूद लेनदेन नहीं हो पाता है। उप डाकघर के पोस्टमास्टर रामबाबू क्या कहना है कि डाकघर विभाग द्वारा सॉफ्टवेयर अपडेट किया गया है, जिस कारण सर्वर नहीं आ रहा है। प्रयास चल रहा है कि जल्दी व्यवस्थाएं सुधर जाएंगी। उधर, डाक अधीक्षक अनूप अग्रवाल कहते हैं कि सर्वर की समस्या से डाकघरों में कामकाज बाधित है। उम्मीद है कि समस्या जल्द दूर हो जाएगी।



सगी बहनें दिखी निराश
अमेठी की रहने वाली सगी बहनें अंजली और शालिनी यहां रायबरेली शहर में रहकर पढ़ाई करती हैं। भाई सूरत में रहते हैं। भाई को राखी भेजने के लिए बहनें प्रधान डाकघर घंटाघर पहुंची थी। सर्वर न होने के कारण परेशान दिखीं। कहती हैं कि अब भइया को राखी कैसे पहुंच पाएगी, यही सोचकर परेशान हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed