फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   women died

दहेज में चार पहिया नहीं दिया तो बेटी को जलाकर मार दिया

Thu, 02 Jan 2020 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
women died
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के बन्नामऊ गांव में आग में झुलसी एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए पुत्री को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्जकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते 28 दिसंबर की रात बन्नामऊ निवासिनी सोनम सिंह (24) पत्नी निरंजन सिंह आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गईं थीं। उन्हें परिवारीजन सीएचसी ले गए जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि वह बच्चे के लिए दूध गरमाते समय जली थी। मृतका सोनम के पिता प्रतापगढ़ जनपद के थाना सांगीपुर ग्राम पचखरा निवासी नारेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोनम का विवाह 2 दिसंबर वर्ष 2016 को बन्नामऊ के निरंजन सिंह के साथ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में हैसियत के मुताबिक सामान भी दिया था। तीन जनवरी को एक पुत्री भी हुई थी। कुछ दिन बाद चार पहिया गाड़ी की मांग निरंजन करने लगा। मांग पूरी न होने पर वह बेटी को प्रताड़ित करने लगे। 28 दिसंबर को रात में बेटी के जलने की सूचना मिली।

वह लखनऊ अस्पताल पहुंचे जहां 30 दिसंबर को उसकी मृत्यु हो गई। पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि निरंजन और राजू सिंह ने उनकी बेटी को जलाकर मार डाला है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed