फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Women death in car collision

कार की टक्कर से महिला की मौत

Thu, 25 Jun 2015 11:58 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खीरो थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम लच्छीपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब महिला पैदल अपने घर जा रही थी।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

लच्छीपुर गांव निवासी राम पियारी (50) किसी काम से पड़ोस के गांव शीतलाबक्श खेड़ा गई थी। वहां से लौटते समय लालगंज-कानपुर रोड पर एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


 मौके पर पहुंचे परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए, जहां महिला की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एसओ आरके शर्मा ने बताया कि कार कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। घटना के बाद मृतका का पति बाबूराम मौके पर पहुंचा। उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं उसके बेटों मुकेश, विष्णु प्रसाद, लालू, बेटियों रेखा, रेनू और माया रो-रोकर बेहाल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed