{"_id":"6266ec6077a40a4f661e6da1","slug":"woman-expelled-from-home-for-not-getting-dowry-raibaraily-news-lko62781552","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर महिला को घर से िनकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज न मिलने पर महिला को घर से िनकाला
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को ऊंचाहार कोतवाली में शिकायती पत्र दिखाती हुई विवाहिता की मां केवला देवी।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने शाकाहारी बहू से मांसाहारी भोजन बनवाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। यहां तक जबरन उससे बर्तन धुलवाते रहे। हद तो तब हो गई, जब दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से ही निकाल दिया। विवाहिता की मां ने सोमवार को ऊंचाहार कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के पारी गांव की रहने वाली केमला पत्नी संतलाल ने ऊंचाहार कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी मनीषा की शादी 11 दिसंबर 2020 को ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे पर्वत का पुरवा निवासी धर्मेंद्र के साथ की थी। शादी के कुछ दिन तो ठीकठाक रहा, लेकिन दो महीने बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। दहेज न देने पर उसकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे। बेटी से जबरन मांसाहारी भोजन बनवाने लगे। विरोध करती तो उसे जान से मारने की धमकी देते।
29 जनवरी 2022 को ससुरालीजनों ने उसकी बेटी को घर से भगा दिया। सोचा था कि ससुरालीजन उसकी बेटी को विदा करा ले जाएंगे, लेकिन वह दहेज की मांग पर अड़े हैं। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। मामले में केस दर्ज करके ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।