फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman empowerment, daughter's message given

नारी सशक्तीकरण, बेटी बचाओ का दिया संदेश

Tue, 09 Mar 2021 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Woman empowerment, daughter's message given
रायबरेली। महिलाओं की चौपाल में नगर पालिका परिषद बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नारी सशक्तीकरण, बेटी बचाओ का संदेश देने के साथ ही जागरूक किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संयोजन में शिक्षिकाओं ने भी पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन

शिक्षिका तनवीर सुल्ताना ने ‘तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है, ओ मां....’ गीत सुनाया तो सभागार में तालियां गूंज उठीं। छात्रा ज्योति मिश्रा ने ‘नारी का भाग्य तूने कैसा बनाया, हर युग में नारी को दुनिया ने सताया...’ गीत सुनाया। नन्ही छात्रा रितिका की करुण पुकार सुनकर हर कोई भावविभोर हो गया।
विज्ञापन

उसने अपनी कविता की पंक्तियों में कहा, ‘मां मुझ पे तू कर ये उपकार, जनम से पहले तू मुझको न मार’। रिमझिम ने ‘हां मैं नारी हूं, न किसी से हारी हूं, न किसी से हारूंगी...’ कविता सुनाकर बालिकाओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारी सशक्तीकरण पर आद्या बाथम, अनीता व अल्पना ने समूह गान के जरिए सभी को मंत्रमुग्ध किया। अन्नू सोनी, रचना साहू, निकिता कश्यप ने सरस्वती वंदना और उन्नति मिश्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव ने आभार जताया।
संयोजन में अंजु सिंह चौहान, नीलम कपूर, कल्पना सिंह, शशिलता दीक्षित, नाजनीं, शोभा तिवारी, पूनम शुक्ला, रीतू सिंह, उर्मिला त्रिवेदी, प्रवीना त्रिवेदी व किरन दीक्षित ने सहयोग किया। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र से एके अवस्थी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
नगर पालिका परिषद बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के के लिए 15 रंगोली भी सजाई। इसके लिए छात्राओं के अलग-अलग समूहों को जिम्मेदारी सौंपी गई। किसी ने मिशन शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर, तो किसी ने ‘अमर उजाला’ के अपराजिता अभियान व नारी सशक्तीकरण पर रंगोली सजाई।

नगर पालिका अध्यक्ष समेत सभी अतिथियों ने रंगोली का अवलोकन किया और सराहना की। उन्होंने कहा कि रंगोली सजाने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली छात्राओं तथा सहयोग करने वाली शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed