{"_id":"611ff60b8ebc3e79d53b2c2e","slug":"woman-dies-in-road-accident-raibaraily-news-lko5921392196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित बाबूगंज बाजार में बेकाबू ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति, बेटी व दो बेटे घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर पास में छुप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के वंशपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी सुषमा पत्नी कमलेश कुमार (35) अपने छह वर्षीय बेटे आर्यन, चार साल की बेटी दिशा और छह माह के बेटे अनुभव के साथ तीन दिन पूर्व अपने मायके खालिकपुर खुर्द मजरे सराय परसू गई थी।
उसका पति गुरुवार को शहर से आया था। शुक्रवार दोपहर बाद वह पति व बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रही थी। तभी बाबूगंज बाजार के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे सभी सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
टक्कर जोरदार होने की वजह से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता, बेटी व दो बेटे घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर पास में छुप गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। छह माह के घायल अनुभव को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।