फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman dies due to electric shock

Raebareli News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 18 May 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 18 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electric shock
महराजगंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के खुदायगंज मजरे जतुआ टप्पा बिझवन गांव में शनिवार सुबह करंट की चपेट में आकर 50 वर्षीय महिला रामा देवी की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब रामा देवी पशुओं को चारा देने के लिए निकली थीं। हादसे के समय गांव के एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और चहल-पहल का माहौल था।
विज्ञापन

पड़ोसी चंद्रकेश के घर उनकी बेटी की शादी को लेकर लाइटिंग का अस्थायी इंतजाम किया गया था। टिनशेड के पास बिजली का तार बांधा गया था, जिससे करंट टिनशेड में उतर गया था। सुबह करीब पांच बजे रामा देवी जैसे ही टिनशेड के पास पहुंचीं। वह करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed