फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   woman day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तोहफा, अधिकार दिलाने को बनेगी महिला सुरक्षा समिति

Sun, 07 Mar 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
woman day
रायबरेली। अभी तक आपने थानों पर शांति कमेटी की टीमें गठित होते सुना होगा, लेकिन अब महिला सुरक्षा समिति भी गठित की गई है। यह समिति आधी आबादी की मददगार बनेगी। पहली बार थाने में महिलाओं की बात को बेबाकी के साथ रखने के लिए इस तरह की समिति गठित की गई है। जिले में थानों की कुल संख्या 19 है। इन सभी थानों में एक-एक महिला सुरक्षा समिति गठित की गई है।
विज्ञापन

सभी थानों पर करीब 300 महिलाओं को समिति से जोड़ा गया है। किसी थाने में 10 तो कहीं पर 12 या फिर इससे अधिक महिलाओं को समिति में शामिल किया गया है। इसमें महिला वकील, प्रोफेसर, जागरूक या फिर समाज में समाजसेविका की भूमिका निभा रही महिलाओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

महिला सुरक्षा समिति में शामिल महिलाएं यदि किसी पीड़ित महिला का पक्ष थाने में कमजोर होगा। उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है तो उसकी बात को बेबाकी के साथ रखकर उसे न्याय दिलाने में मदद करेंगी। दंपती के बीच विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को परेशान किया जा रहा है तो समिति में शामिल महिलाएं पीड़ित महिला की मदद करेंगी। पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी खाकी की मदद करेंगी। अपराध करने वाले अराजकतत्वों की गोपनीय सूचना पुलिस को देंगी।
थानों पर होगा कार्यक्रम, सीएम का सुनेंगी भाषण
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर थानों पर कार्र्यक्त्रस्म होगा। इसमें महिला सुरक्षा समिति में शामिल महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण यू ट्यूब के जरिए सुनाया जाएगा। इसके लिए समिति में शामिल सभी महिलाओं को थाने पर आमंत्रित किया गया है।

पहली बार जिले के हर थानों पर महिला सुरक्षा समिति भी गठित कराई गई है। इसमें करीब 300 महिलाओं को शामिल किया गया है। यह समिति पीड़ित महिलाओं की आवाज को बुलंद करके उन्हें न्याय दिलाने का काम करेंगी। उनकी बात को थानों पर बेबाकी के साथ रखेंगी। उनमें जागरूकता लाने का काम करेंगी। सोमवार को हर थाने पर मुख्यमंत्री का यू -ट्यूब के जरिए समिति में शामिल महिलाओं को भाषण सुनाया जाएगा।
विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed