{"_id":"614f425c8ebc3e471364af86","slug":"will-win-up-first-then-decide-the-way-to-delhi-raibaraily-news-lko597213765","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले यूपी जीतेंगे, फिर दिल्ली का रास्ता तय करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले यूपी जीतेंगे, फिर दिल्ली का रास्ता तय करेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे। प्रदेश से भाजपा को हटाने के बाद दिल्ली का रास्ता तैयार करेंगे। भाजपा को वहां से भी हटाएंगे। भाजपा जिन वादों को लेकर सत्ता में आई थी, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। सपा ने जो कहा, उसे पूरा किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यहां दो दिवसीय दौरे पर आए थे। वह शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा ने उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से सरकार बनाने का लक्ष्य तय किया है।
यूपी का चुनाव सारे देश का चुनाव है। यह चुनाव सपा का नहीं, जनता का चुनाव होगा। जनता ऊब चुकी है, वह चुनाव का इंतजार कर रही है। यूपी चुनाव से ही दिल्ली का रास्ता तैयार करेंगे। यूपी के बाद दिल्ली की बारी होगी। भाजपा यूपी के साथ दिल्ली से भी सत्ता से दूर होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा ने अपने घोषणा पत्र में जो बातें कहीं थीं, अखिलेश सरकार में उससे ज्यादा काम किए गए। भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए जो वादे किए, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। इस वादाखिलाफी से जनता नाराज है। सपा जो बोलती है, वह करती है। सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। इस समय यूपी में विकास बंद है।