फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Will conduct mock polls 90 minutes before voting: DM

वोटिंग के 90 मिनट पहले कराएंगे मॉकपोल : डीएम

Fri, 11 Feb 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Will conduct mock polls 90 minutes before voting: DM
रायबरेली। एफजी कॉलेज के इंदिरा गांधी सभागार में शुक्रवार को जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव का पाठ पढ़ाया गया। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट का मूल दायित्व है कि वे पोलिंग पार्टियों को समय से चुनाव सामग्री उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी रवाना होने से पहले चुनाव संबंधी सामग्री को संबंधित पीठासीन अधिकारी से चेक करवाएंगे। मतदान दिवस की पूर्व संध्या पर सभी केंद्रों पर जाकर पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों से मिलकर उनको सही से कार्य करने के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मतदान के दिन आयोग के निर्देश पर मतदान से 90 मिनट पूर्व मॉकपोल भी कराया जाएगा। यदि कोई भी मशीन में गड़बड़ी आती है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर दूसरी ईवीएम की व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट इस इस बात का ध्यान रखें कि मतदान स्थल के अंदर कोई भी पोलिंग एजेंट मोबाइल नहीं रखेगा। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी प्रभाष कुमार, डीडीओ एसएन चौरसिया, जिला विकास अधिकारी वैभव त्रिपाठी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed