फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Water released into the minor under construction

Raebareli News: निर्माणाधीन माइनर में छोड़ दिया पानी

Wed, 31 Dec 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 31 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Water released into the minor under construction
डलमऊ तहसील क्षेत्र के पूरे गुरु देवली गांव के पास माइनर में पानी छोड़े जाने के बाद नवनिर्मित पु
डलमऊ। बेवली माइनर पर पुलिया का निर्माण हो रहा है। एक हफ्ते पहले ही पुलिया पर छत डाली गई थी। अभी पुलिया के नीचे शटरिंग लगी हुई है। अचानक माइनर में पानी छोड़ दिया गया। इससे पुलिया धंस गई। माइनर में पानी रोक दिया गया है पर जिम्मेदारों की लापरवाही से निमार्ण कार्य में लगे साढ़े तीन लाख रुपये बह गए हैं।
विज्ञापन


पूरे गुरु मजरे बेवली गांव के पास क्षतिग्रस्त पुलिया को तोड़कर नया निर्माण कराया जा रहा है। अचानक माइनर में पानी छोड़ दिया गया। पानी पहुंचने पर पुलिया धंस गई। नींव में दरार आ गई है। जानकारी होने पर अधिकारियों ने पुलिया से आवागमन रोक दिया। इससे पूरे बच्चा सिंह, आंबा, छज्जूपुर, सेमौरी, मधुकरपुर, बेवली समेत 12 गांवों के ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया। 10 हजार ग्रामीणों को पांच किमी. का चक्कर लगाकर मुराईबाग आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अफसरों की लापरवाही पर ग्रामीण सवाल उठाने लगे हैं। माइनर में पानी रोक देने से किसानों को सिंचाई की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण राजेंद्र कुमार यादव, महादेव, मनोज, सुरेश, आकाश, जयप्रकाश, रमेश कुमार ने बताया कि निर्माण के दौरान नींव में ठीक से गिट्टियों की कुटाई नहीं की गई थी। सिंचाई खंड उन्नाव के अवर अभियंता सौरभ ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। ठेकेदार को पुलिया को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed