{"_id":"60d761808ebc3ebb92559d58","slug":"water-line-raibaraily-news-lko5842765197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से ठप जलापूर्ति, टैंकर से पहुंचा रहे हैं पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से ठप जलापूर्ति, टैंकर से पहुंचा रहे हैं पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरचंदपुर (रायबरेली)। हरचंदपुर कस्बा और मुख्य बाजार समेत छह गांवों की जलापूर्ति पांच दिन से ठप है। पाइप लाइन टूटने के कारण यह समस्या आई है, लेकिन अभी तक इस पर अफसरों ने ध्यान नहीं दिया है। जलापूर्ति के संकट से जूझ रहे लोगों को फिलहाल टैंकर से पानी मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए कंडोरा की ग्राम प्रधान ने पहल की है।
लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे हरचंदपुर कस्बे में मुख्य चौराहे के पास काफी समय से मौरंग लदा हुआ ट्रक खड़ा है। इसी ट्रक के धंसने से जलापूर्ति की भूमिगत पाइप लाइन टूट गई है।
यह पाइप लाइन जल निगम की है। ट्रक के धंसने की घटना 21 जून को घटी थी। अभी भी ट्रक को हटाया नहीं गया है, जिससे पाइप लाइन दुरुस्त नहीं कराई जा सकी है। इससे हरचंदपुर कस्बा, रघुवीरगंज बाजार, कंडोरा, पूरे मेदनी लाल, अचाकापुर, छतौया गांव की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
लगभग ढाई हजार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों में लगे हैंडपंप से ग्रामीणों की थोड़ी-बहुत जरूरतें तो पूरी हो जाती हैं, लेकिन कस्बे में रहने वाले लोगों और मुख्य बाजार के व्यापारियों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए कस्बा, बाजार समेत गांवों में टैंकरों से पानी पहुंचाने का काम शुक्रवार से शुरू किया गया है।
पांच टैंकर लगाए, जल्द ठीक होगी पाइप लाइन
कंडोरा की प्रधान हुस्ना बानो की ओर से कस्बे के मुख्य बाजार तथा आसपास ग्रामीणों को टैंकर से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। पानी पहुंचाने के लिए शुक्रवार को पांच टैंकर तो शनिवार को भी पांच टैंकर लगाए गए।
प्रधान पति मोहम्मद इजहार ने बताया कि टूटी पाइप लाइन को दुरुस्त कराने के लिए संबंधित विभाग को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण न होने से पेयजल का संकट है। इस समस्या को देखते हुए टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है। पाइप लाइन में धंसे ट्रक को जल्द हटाए जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है, ताकि ध्वस्त हुई पाइप लाइन को दुरुस्त कराकर जलापूर्ति शुरू कराई जा सके।