फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Water everywhere due to rain, two houses collapsed

Raebareli News: बारिश से हर तरफ पानी, दो मकान ढहे

Tue, 02 Sep 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 02 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Water everywhere due to rain, two houses collapsed
शहर के निराला नगर में सोमवार को बारिश के बाद हुए जलभराव से निकलता बाइक सवार।
रायबरेली। जिले में रविवार रात तेज बारिश हुई। सोमवार सुबह और दोपहर में भी बारिश से लगभग हर जगह पानी ही पानी हो गया। जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। बारिश से दो कच्चे मकान ढह गए। 24 घंटे में 171 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन


सतांव के राजनगर अटौरा बुजुर्ग स्थित हनुमंत वाटिका में रविवार रात बारिश के दौरान बिजली गिरने से हनुमान मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। पिछले दो दिनों से मौसम ने करवट ली है। रविवार रात करीब एक बजे से तीन बजे तक भारी बारिश हुई। सोमवार सुबह भी रिमझिम बारिश होती रही। शहर के हर गली मोहल्ले में जलभराव हो गया।
विज्ञापन


शहर में मलिकमऊ, सत्यनगर, निराला नगर,आईटीआई कॉलोनी, बस्तेपुर, केपरगंज, घंटाघर, सुपर मार्केट, सोनिया नगर, निराला नगर सहित अन्य मोहल्लों में जलभराव रहा। गांवों के गलियारों में पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हुई। हरचंदुर के मझिगवां गांव में पानी भरने से ग्रामीणों को पूरे दिन आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। 24 घंटे के दौरान 171 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश की संभावना बनी हुई है।


बारिश से धंसा मार्ग, आवागमन प्रभावित
डीह। ब्लॉक क्षेत्र के हबिरापुर मजरे निगोही गांव जाने वाला खड़ंजा मार्ग रविवार रात को हुई बारिश में किनारे से धंस गया। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के अनिल तिवारी, त्रियुगी प्रसाद तिवारी, अमरनाथ तिवारी, त्रिवेणी प्रसाद तिवारी, संजय तिवारी ने बताया कि यह मार्ग पहले से ही क्षतिग्रस्त


मलबे में दबकर नष्ट हुआ अनाज
बछरावां-महराजगंज। रविवार रात को भारी बारिश से बछरावां के शेखपुर समोधा गांव में कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इससे अनाज व गृहस्थी का समान बर्बाद हो गया। महराजगंज के टूक गांव में भी कच्चा मकान गिर गया। बछरावां के शेखपुर समोधा गांव निवासी घनश्याम साहू (75) ने बताया कि वह अपने पांच बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। बीती रविवार रात हो रही भारी बारिश के चलते करीब एक बजे कच्चे घर की दीवार और छत गिर गई।


किसी तरह वह परिवार सहित बाहर की ओर भागे। मलबे में दबकर अनाज और अन्य सामान नष्ट हो गया। महराजगंज के टूक गांव निवासी मुनव्वर अली ने बताया कि रविवार रात कच्चा मकान गिर गया। इस दौरान मलबे में सात बकरियां भी दब गईं। ग्रामीणों ने किसी तरह बकरियों को बाहर निकाला। मुनव्वर के पैर में चोट आई है। लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed