फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Water entered the houses due to rain, schools remained closed

Raebareli News: बारिश से घरों में घुसा पानी, बंद रहे स्कूल

Wed, 03 Sep 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 03 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Water entered the houses due to rain, schools remained closed
बारिश के बाद नेहरु नगर चौराहा के पास हुआ जलभराव।
रायबरेली। तेज बारिश ने मंगलवार सुबह लोगों को परेशान कर दिया। घरों में पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित रहा। लगातार दूसरे दिन स्कूल बंद रहे। शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की अधिक समस्या रही। पूरे दिन लोग जलभराव से पार पाने के लिए मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन


रविवार रात से जिले का मौसम बदला हुआ है। लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रात के समय भारी बारिश होने से अगली सुबह लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार रात को हल्की बारिश हुई तो मंगलवार सुबह एक घंटे तक मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे तक बारिश का सिलसिला चलता रहा। इस कारण डीएम हर्षिता माथुर के निर्देश पर दूसरे दिन मंगलवार को कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहे। स्कूल बंद होने से जिन स्कूलों में टेस्ट और सत्र परीक्षा चल रही है, वह नहीं हो सकी। मंगलवार को सुबह पांच बजे से छह बजे तक मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश होने से नया पुरवा, फातिमा नगर, नेहरू नगर, सोनिया नगर, मलिकमऊ, गोराबाजार में सबसे अधिक जलभराव रहा। जिला अस्पताल परिसर में भी पानी भर गया, जिससे मरीजों को दिक्कत हुई। सुबह दस बजे के बाद धूप निकली तो स्थिति सामान्य हुई।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा। करीब 33 मिलीमीटर बारिश हुई। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि मानसून की अक्षीय रेखा सक्रिय होने के साथ हवा का दबाव होने से बारिश हो रही है।



जलभराव से लोग परेशान, प्रदर्शन
बछरावां। बीते दो दिनों से हो रही बारिश से विकास क्षेत्र के महारानी खेड़ा मजरे समोधा गांव के कई घरों में पानी भर गया है। समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के मुताबिक जल निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर बारिश का पानी भर गया है। घरों में भी पानी घुस गया है। ग्रामीण अशोक कुमार, शीतल शंकर, अन्नतू, शिवकुमारी, अनिल, रामू, श्रीराम, पुनर्वासी, जगदीश, सजीवन ने बताया कि गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। इस कारण बरसात में पानी घरों के अंदर तक पहुंच जाता है। इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान समेत अन्य अधिकारियों से की गई, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed