{"_id":"630d05b61180c5430717bacf","slug":"warning-of-adverse-entry-to-eight-secretaries-raibaraily-news-lko6458445189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। दीनशाह गौरा ब्लॉक के सचिव आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस वर्ष पात्रों को योजना का लाभ दिलाने के लिए पंजीयन का काम चल रहा है, लेकिन पीएम आवास में 1278 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक मात्र 552 आवेदन रजिस्टर्ड कराए जा सके हैं। समीक्षा में मनमानी उजागर होने पर बीडीओ हरिश्वंद्र गुप्ता ने आठ सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी है। सचिवों को दो दिन में लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति करके जवाब देने के आदेश दिए हैं।
दीनशाह गौरा ब्लॉक में पीएम आवास के लाभार्थियों का पंजीयन करने में मनमानी की जा रही है। अब तक सभी पंचायतों के पात्रों के आवेदनों के पंजीयन का काम पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन 1278 लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 552 लाभार्थियों के आवेदन ही पंजीकृत कराए गए हैं। मामले में बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए सचिव राम बरन यादव, अरुण कुमार, अंकित मिश्रा, ब्रजेश कुमार मिश्रा, मीरा, अशोक कुमार साहू, बुधराम व अभिनव यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि संबंधित सचिवों को नोटिस देकर चेतावनी दी गई है। दो दिन में काम पूरा न करने पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया जाएगा।