फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Wall collapsed, innocent died, sister injured

दीवार ढही, मासूूम की दबकर मौत, बहन घायल

Mon, 29 Aug 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Wall collapsed, innocent died, sister injured
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बारिश के चलते कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन जख्मी हो गई। घटना से घरवालों में रोना पिटना मच गया। बहन की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के मेहरबान मजरे लोधवारी गांव निवासी अर्पित (6), पलक (10) पुत्री दिनेश कुमार रात करीब 7.30 बजे कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे बैठकर खेल रहे थे। बारिश के चलते कच्ची दीवार में सीलन आ गई थी। इस वजह से दीवार भरभराकर ढह गई। इससे भाई-बहन मलबे में दब गए।
विज्ञापन

शोरगुल पर घरवालों ने ग्रामीणों के साथ दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां अर्पित को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल बहन की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। दरोगा उपनिरीक्षक महेश यादव ने पहुंचकर घटना की जांच की। थानाध्यक्ष पंकज सोनकर ने बताया कि कच्ची दीवार गिरने से भाई-बहन दब गए थे। इसमें भाई अर्पित की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed