{"_id":"5df688548ebc3e87d171d049","slug":"wall-and-roof-collapsed-wife-died-husband-serious-raibaraily-news-lko497956077","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार और छत ढही, पत्नी की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार और छत ढही, पत्नी की मौत, पति गंभीर
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार को तड़के चार बजे बरामदे की दीवार और छत ढह गई। इससे उसके नीचे पति-पत्नी दब गए। घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया, जहां पत्नी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पति को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया।
बरसात के कारण दीवार में सीलन आने से हादसा हुआ। कोतवाली क्षेत्र के पालकीहार मजरे चिचोली गांव निवासी रामबहादुर (60) व उसकी पत्नी राजवती (55) घर के बरामदे में सो रहे थे। घर के अन्य परिवारीजन घर की अंदर वाले कमरे में सो रहे थे। दीवार कच्चे गारे से बनी थी। बरसात के कारण दीवार में सीलन आ गई।
इस वजह से रविवार तड़के करीब चार बजे अचानक दीवार और छत ढह गई। जिसके मलबे में रामबहादुर और राजवती दब गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। दोनों को मलबा हटाकर बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सीएचसी जगतपुर पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में राजवती को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
जबकि रामबहादुर की हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल सुनील त्रिवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहसीलदार अभिनव पाठक ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।