{"_id":"57d5b54e4f1c1bbc61318fc6","slug":"waiting-room-fire-at-the-railway-station-chaos-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में लगी आग, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में लगी आग, अफरातफरी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। इससे न सिर्फ वहां बैठे, बल्कि स्टेशन परिसर में मौजूद मुसाफिरों में भी हड़कंप मचा गया। किसी तरह यात्रियों ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई।
इसकी सूचना मिली तो अफसरों के हाथ पैर फूल गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि सभी मुसाफिर सुरक्षित हैं, लेकिन घटना के बाद करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। लोगों में दहशत दिखी।
स्टेशन परिसर में दो वातानुकूलित वेटिंग रूम हैं। एक महिलाओं और दूसरा पुरुषों के लिए। देर रात करीब यात्री पुरुष वेटिंग रूम में बैठकर ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर लगी एसी से धुआं निकला और अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
यह देख यात्रियों के होश उड़ गए और वेटिंग से रूम से बाहर की ओर भागे। वेटिंग रूम से धुआं निकलता देख स्टेशन के प्लेटफार्मों पर मौजूद यात्रियों में भी अफरातफरी मच गई। रेलवे के अफसर और कर्मचारी भी पहुंच गए।
सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद भी करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। स्टेशन अधीक्षक एके श्रीवास्तव रेलवे स्टेशन के वेटिंगरूम (पुरुष) में लगी एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। तत्काल सूचना देकर दमकल कर्मियों को बुलाया गया। उन्होंने आग पर काबू पा लिया।