फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Voting on the no-confidence motion today

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान आज

Mon, 12 Jun 2017 12:38 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 12 Jun 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Voting on the no-confidence motion today
डेमो इमेज - फोटो : demo
सलोन ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए करीब दो महीने से चल रहा सस्पेंस सोमवार को दूर हो जाएगा। अब देखना ये है कि ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर होने वाले अविश्वास प्रस्ताव में बीडीसी सदस्य किसके समर्थन में वोटिंग करते हैं।
विज्ञापन


रविवार को सलोन ब्लॉक परिसर में बैरीकेडिंग करा जा रही थी। सोमवार को सुबह छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा, ताकि अविश्वास प्रस्ताव के दौैरान किसी तरह का कोई विवाद न होने पाए। सीडीओ देवेंद्र पांडेय को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


सलोन ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 12 तारीख को अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मतदान पर क्षेत्र की निगाहें टिकी हुई हैं। वर्तमान ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी के प्रतिनिधि राम सजीवन यादव और दूसरी तरफ पूर्व ब्लॉक प्रमुख आजाद सिंह के वर्चस्व की परीक्षा सोमवार को सलोन क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्धारित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखना यह है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य किसको अपना मत देकर अपना नेता यानी ब्लॉक प्रमुख चुनते हैं। अविश्वास पर होने वाले मतदान के पीठासीन अधिकारी प्रदीप वर्मा व इनके सहयोग में एडीओ पंचायत राम अभिलाष शुक्ला और एडीओ कोऑपरेटिव अभय सिंह ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

कुल 111 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में आधे से अधिक सदस्य वर्तमान ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी में अविश्वास करते हुए विरोध में मतदान करते हैं तो कुर्सी चली जाएगी, लेकिन यदि आधे से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में हिस्सा नहीं लेते हैं तो वर्तमान ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी अपने पद पर बनी रहेंगी।

सीओ चरन सिंह का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर 10 थानेदार, दो सीओ, 50 सिपाही, 10 महिला सिपाही, दो प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। सलोन क्षेत्र में निषेधाज्ञा पहले से ही लागू है।  उपजिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव व चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ब्लॉक परिसर के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। सभी बीडीसी सदस्य चुनाव में जारी निर्वाचन प्रमाण पत्र अथवा फोटो पहचान पत्र अथवा मतदाता पहचान पत्र लेकर ही ब्लॉक परिसर में में प्रवेश कर पाएंगे। कोई भी सदस्य मोबाइल, असलहा अंदर नहीं ले जा सकेगा।

क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक और मतदान प्रक्रिया तथा मतगणना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। एडीएम प्रशासन तिलकधारी ब्लॉक परिसर में मौजूद रहेंगे। सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक होगी, जो दोपहर एक बजे तक चलेगी, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।


इसके बाद एक बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। जो भी क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक सभागार में अपराह्न तीन बजे तक पहुंच जाएगा, वही मतदान कर पाएगा। इसके बाद तीन बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed