{"_id":"602966638ebc3ee91379583b","slug":"viral-video-raibaraily-news-lko564859412","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी पहनकर शिवपाल यादव के पैर छूते सीओ सिटी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी पहनकर शिवपाल यादव के पैर छूते सीओ सिटी का वीडियो वायरल
Mon, 15 Feb 2021 11:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री शिवपाल यादव के निकट खड़े सीओ सदर डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी।
- फोटो : RAIBARAILY
सीओ सिटी डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के पैर छू रहे हैं। सोशल मीडिया पर रविवार को वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सीओ को सदर सर्किल से हटाते हुए पुलिस कार्यालय से अटैच कर दिया है। साथ ही प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को सौंपी है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव बुधवार को लखनऊ से प्रयागराज जा रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ सदर डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी त्रिपुला चौराहा पहुंचे थे। इस दौरान सोशल मीडिया में यहां का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दावा किया जा रहा है कि कार से उतरते ही सीओ सदर डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने शिवपाल यादव के पैर छू लिए।
रविवार को यह वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटाते हुए एसपी कार्यालय में तैनात कर दिया। एएसपी को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी। इससे पहले भी सीओ सदर का एक रिक्शा चालक को पीटते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उनकी काफी किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन
सीओ सदर डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि पूर्व मंत्री शिवपाल यादव के पैर नहीं छुए, बल्कि ड्यूटी के दौरान उनका सिर्फ अभिवादन किया था। मैंने पुलिस की कोई गरिमा नहीं गिराई है।
एसपी श्लोक कुमार ने कहा कि सीओ सिटी के प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के पैर छूने का मामला गंभीर है। मामले में कार्रवाई करते हुए सीओ को सदर सर्किल से हटाते हुए उन्हें पुलिस कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। एएसपी की जांच आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।