फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   viral vedio

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की घोषणा से पहले लेनदेन, वीडियो वायरल

Sat, 26 Jun 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
viral vedio
परशदेपुर (रायबरेली)। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन इसके पहले ही ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी कब्जाने के लिए लेनदेन का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त के दौरान नोटों की गड्डियां साफ दिखाई दे रही हैं। छतोह ब्लॉक क्षेत्र में 51 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। वायरल वीडियो से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

छतोह ब्लॉक प्रमुख की सीट महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। नसीराबाद थाना क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य की खरीद-फरोख्त करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बेवल गांव का रहने वाला एक व्यक्ति एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के यहां बैठा है, जिससे वोट को लेकर बात हो रही है। इसमें पैसों की लेनदेन की बात करते समय वीडियो में नोटों की गड्डियां थैले में भरते दिखाई दे रहा है। वीडियो में यह बातें हो रही हैं कि वोट नहीं देना था तो पैसा नहीं लेना था। उधर, एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed