फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Villagers wandering for two months for Aadhaar

आधार के लिए दो महीने से भटक रहे ग्रामीण

Fri, 27 Aug 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers wandering for two months for Aadhaar
इन्हौना (रायबरेली)। आधार कार्ड की अनिवार्यता से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आधार कार्ड में संशोधन व नए बनवाने के लिए ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तिलोई तहसील क्षेत्र में केवल एक ही केंद्र पर आधार कार्ड बनाया जाता है जिसकी मशीन लगभग दो महीने से खराब होने के कारण कार्ड नहीं बन पा रहे हैं न ही संशोधन हो रहे हैं।
विज्ञापन

उप डाकघर सेमरौता को आधार कार्ड संशोधन व नए बनाने के लिए चयनित किया गया है। यहां आधार बनवाने के लिए लोग 30 किलोमीटर का चक्कर लगाकर आते हैं। दो महीने से मशीन खराब होने के कारण आने वाले ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन्हौना कस्बा निवासी अंबरीश गुप्ता ने बताया कि कई बार आधार संशोधन के लिए डाकघर गया लेकिन ऑपरेटर ने मशीन खराब होने की बात कहकर वापस कर दिया। सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के मियागंज निवासी चंदन श्रीवास्तव ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर गया था, मशीन खराब होने के चलते लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेशपुर निवासी श्रीकांत त्रिपाठी व तिलोई ब्लॉक के राजामऊ निवासी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए दो महीने से डाकघर के चक्कर लगा रहा हूं लेकिन अभी तक कार्ड नहीं बन पाया।

सरकारी विभागों में आधार की अनिवार्यता की वजह से कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। डाक अधीक्षक रायबरेली एबी सिंह ने बताया कि मशीन खराब होने की जानकारी है। आधार कार्ड बनाने वाली संबंधित संस्था को निर्देशित कर दिया गया है। शीघ्र ही आधार कार्ड बनने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed