फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Villagers sitting on dharna against Dalmau Kotwal

डलमऊ कोतवाल के खिलाफ धरने पर बैठे ग्रामीण

Mon, 02 Aug 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers sitting on dharna against Dalmau Kotwal
रायबरेली। जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और मामूली धाराओं में केस दर्ज करने पर ग्रामीणों ने सोमवार को डलमऊ कोतवाल राजेश सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीण एसपी दफ्तर को घेरकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण से हमलावर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। खासकर कोतवाल घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने मामला संज्ञान में आने के बाद हमलावरों की धरपकड़ के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जोहवानटकी पोस्ट बलभद्रपुर गांव निवासी संतन का आरोप है कि 29 जुलाई को विपक्षियों ने उसके चाचा मोतीलाल पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। चाचा को गंभीर चोटें आई। चाचा का इलाज ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। जानलेवा हमले के मामले में कोतवाल ने मामूली धाराओं में केस दर्ज कराया। हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल से शिकायत करो तो वह कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। कोतवाल की ढिलाई से परिवार असुरक्षित हो गया है। कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की जाए और हमलावरों को जल्द पकड़वाया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।

एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जोहवानटकी गांव के लोग पुलिस कार्यालय आए थे। मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मामले में एक आरोपी पकड़ा जा चुका है जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डलमऊ कोतवाल को निर्देश दिए हैं। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed