{"_id":"5e29eea28ebc3e4b172665d8","slug":"victory-will-be-yours-misleaders-will-lose-sonia-raibaraily-news-lko5046994197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत आपकी होगी, गुमराह करने वाले हारेंगे-सोनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत आपकी होगी, गुमराह करने वाले हारेंगे-सोनिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी के पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में जीत आपकी होगी। जनता को गुमराह करने वाले हारेंगे। संगठन ही हमारी असली ताकत है। इसे ही हम सब मजबूत बनाएं। आने वाले समय में हम यूपी के साथ ही देश की सत्ता पर काबिज होंगे। इसके लिए आप सब संघर्ष करें। जनता को असलियत भी बताएं।
भुएमऊ गेस्ट हाउस में वरिष्ठ कांग्रेसियों से मुलाकात के दौरान सोनिया ने कहा कि रायबरेली हमारा घर है। यहां की जनता से उनके परिवार की रिश्ते की डोर आज से नहीं बहुत पहले से बंधी है। जिले में संगठन अच्छा कार्य कर रहा है। इसी तरह हम सबको संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करना है।
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ ही सोनिया गांधी ने पूर्व विधायक अशोक सिंह, इंद्रेश विक्रम सिंह, हरचंद बहादुर सिंह, मनीष सिंह चौहान समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं से एक-एक करके मुलाकात की। उनसे संगठन के बारे में जाना और उनका उत्साहवर्धन करते हुए हार न मानने की बात कही। जोश भरा कि आप सब संघर्ष करते रहिए। एक दिन जीत हमारी ही होगी।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची थीं। पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे थे। कुछ लोग गेस्ट हाउस के अंदर जा पाए तो कुछ सोनिया से न मिलने का मलाल लिए घरों को वापस हो गए। इस बीच अस्वस्थ होने के चलते सोनिया गांधी ने कम ही लोगों से एक-एक करके मुलाकात की।
वहीं अन्य लोगों से प्रियंका वाड्रा मिलीं और उनका कुशलक्षेम पूछा। संगठन का कामकाज जाना, लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निपटारे का भरोसा दिलाया। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि सोनिया गांधी कुछ ही लोगों से मिलीं। अन्य लोगों से प्रियंका ने मुलाकात की।