Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Vehicle speeds on the Ganga Expressway will be lower during winter.

Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर सर्दियों में कम होगी वाहनों की रफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 13 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Vehicle speeds on the Ganga Expressway will be lower during winter.
रायबरेली। गंगा एक्सप्रेसवे पर सर्दियों में तेज रफ्तार से वाहन चलाना भारी पड़ सकता है। कोहरे के दौरान सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने गति सीमा घटाने की तैयारी शुरू कर दी है। निर्धारित गति से अधिक तेज वाहन चलाने पर चालकों को जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। इसके लिए संबंधित एजेंसी को सुरक्षा इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन 50 हजार से अधिक छोटे व भारी वाहन गुजरते हैं। कोहरे के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गति सीमा का पालन कराने, आपातकालीन सेवाएं सक्रिय रखने व सड़क सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। अभी छोटे वाहनों की अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। सर्दियों में इसे घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा करने की तैयारी है। वहीं, भारी वाहनों की गति सीमा 80 से घटाकर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की जा सकती है।
विज्ञापन

कोहरे में होते हैं ज्यादा हादसे
गंगा एक्सप्रेसवे व जिले से होकर गुजरने वाले अन्य हाईवे पर कोहरे के दौरान हादसों का खतरा बढ़ जाता है। निर्धारित गति सीमा के बावजूद कई चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। एक नवंबर को कोहरे के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस पलट गई थी। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 12 से अधिक लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे सक्रिय रहेंगे एंबुलेंस व गश्ती दल
यूपीडा के अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि सर्दियों में कोहरे को देखते हुए वाहनों की गति सीमा घटाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। 50 मीटर से कम दृश्यता होने पर सुरक्षा दल पुलिस के समन्वय से वाहनों को नजदीकी टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप या अन्य सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने का मार्गदर्शन देंगे। जरूरत पड़ने पर वाहनों को समूह में आगे रवाना किया जाएगा। एंबुलेंस व गश्ती दल 24 घंटे सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed