{"_id":"06fc851699d0e241713bb903acb02464","slug":"vehicle-collision-killed-the-bike-rider-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात लखनऊ-इलाहाबाद हाइवे पर कठवारा के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
क्षेत्र के कठवारा गांव के पास नइया नाला पुल के निकट गुरुवार की देर रात लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहे बाइक सवार घनश्याम (24) निवासी धौधाखेड़ा थाना पारा लखनऊ को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने खून से लथपथ युवक को सड़क पर पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। सूचना पर मृतक के परिवारीजन भी आ गए। एसओ भानु प्रताप ने बताया कि मृतक के बड़े भाई राकेश ने अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बाइक सवार को टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।