फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vedio Viral

होटल मैनेजर को लात-घूसों और बेल्टों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो बनाकर खुद किया वायरल

Sun, 10 Jul 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
vedio Viral
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक होटल मैनेजर की लात-घूसों और बेल्टों से जमकर धुनाई की गई। मारपीट के बाद हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए खुद ही सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। पिता ने तहरीर देकर बेटे के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के सत्य नगर निवासी कालिका प्रसाद ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा शहर स्थित एक होटल में मैनेजर है। सात जुलाई को कुुछ युवक घर आए और उसके बेटे को घुमाने के बहाने लेकर मटिहा रोड की तरफ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान युवकों ने लात-घूसों और बेल्टों से दौड़ा-दौड़ाकर उसे पीटा। इससे बेटे को गंभीर चोटें आईं हैं। आरोप है कि घटना के बाद स्वयं बेटे की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed