{"_id":"612e534d8ebc3eb26a462026","slug":"vedio-viral-raibaraily-news-lko5934581158","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंधन कार्यालय में पिता-पुत्री को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंधन कार्यालय में पिता-पुत्री को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। निबंधन कार्यालय परिसर में मंगलवार को दोपहर बाद पिता-पुत्री को दौड़ाकर पीटा गया। सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। बेटी को जमीन लिखाने पर रिश्तेदार नाराज थे। पिटाई में पिता-पुत्री को चोटें आई। जानकारी पर इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज ने पहुंचकर दोनों का जिला अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के विजय सिंह का पुरवा निवासी कल्लू सुबह बेटी संजू के नाम दो बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराने के निबंधन कार्यालय आया था। साथ में उसकी बेटी थी। इसी दौरान रिश्तेदारों ने पिता-पुत्री पर हमला बोल दिया और जमकर पिटाई की।
जानकारी पर चौकी इंचार्ज पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। इधर, सोशल मीडिया पर पिता-पुत्री की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया। कल्लू का कहना है कि वह अपनी बेटी के नाम जमीन लिखाना चाहता है। उसके बेटे के ससुर व साढ़ू ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला बोला और मारपीट की। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।