फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vedio Viral

असलहे के साथ युवक का वीडियो वायरल, भेजा गया जेल

Sat, 28 Aug 2021 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
vedio Viral
तमंचे के साथ युवक का वीडियो वायरल। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। हरचंदपुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक का वीडियो अवैध असलहे के साथ वायरल हुआ है। मामला जानकारी में आने के बाद हड़कंप मच गया। थानेदार बृजेश राय ने बताया कि मझिगवां गांव के रहने वाले नवनीत का वीडियो असलहे के साथ वायरल हुआ था। नवनीत का चालान करके उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया गया है। एक लाइटर भी मिला है।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से रेलवे कर्मी की मौत
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड स्थित टोल प्लाजा के निकट शुक्रवार शाम करीब छहबजे वाहन की टक्कर से सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

तिवारीपुर मजरे ऐहार गांव निवासी जगजीवन कोरी(45) वर्ष घर से नौकरी के लिए निकला था। हाइवे स्थित टोल प्लाजा पार कर वह सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक प्रतापगढ़ में रेलवे के चिलबिला स्टेशन पर तैनात था। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पिता रामकुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed