{"_id":"60c24d078ebc3e01956e378b","slug":"vedio-viral-raibaraily-news-lko5817637118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर जुआ खेलते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर जुआ खेलते वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। सोशल मीडिया पर जुआ खेलने का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर ऐहारी का है। आरोप है कि पुलिस के संरक्षण में जुआं चल रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप है। पुलिस जुआरियों की तलाश में जुटी है।
बृहस्पतिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ लोग जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। वहां लोगों की भीड़ जमा है और एक व्यक्ति पत्ते फेंट रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह वीडियो मिर्जापुर ऐहारी गांव के पास नहर किनारे का है। आरोप है कि यहां रोजाना जुआरियों की महफिल सजती है। जिसको पुलिस का संरक्षण हासिल है।
इसी वजह से वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह के मुताबिक कहां का वीडियो है यह जांच के बाद पता चलेगा। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।