फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vedio Viral

एसडीएम पर अपनी मां की तेल मालिश कराने के लिए चौकीदार पर दबाव बनाने का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Tue, 02 Mar 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
vedio Viral
सलोन (रायबरेली)। चौकीदार की पत्नी से मां के लिए तेल मालिश कराने का दबाव बनाने का वीडियो वायरल होने से एसडीएम सलोन सुर्खियों में आ गईं हैं। एसडीएम का कहना है कि तहसील कर्मियों की लापरवाही व अनुशासनहीनता पर कार्रवाई हो रही है। इसी वजह से कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम दिव्या ओझा अपनी मां के साथ सलोन पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में रह रही हैं। वहीं लगभग बारह वर्षों से अशोक कुमार अपनी पत्नी के साथ गेस्टहाउस में चौकीदारी कर रहे हैं। सोमवार को चौकीदार अशोक कुमार और उसकी पत्नी ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी किया। जिसमें दोनों एसडीएम पर आरोप लगा रहे हैं कि वे अपनी मां की तेल मालिश करवाने का दबाव बनाती हैं।
विज्ञापन

जब मीडिया कर्मियों ने चौकीदार और उसकी पत्नी से बात की दोनों ने चुप्पी साध ली। एसडीएम दिव्या ओझा ने बताया कि लकड़ी कटान और मिट्टी खनन करने वाले लोगों के साथ ही लापरवाह तहसील कर्मियों पर कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों को उनकी यह कार्रवाई नागवार लग रही है। इसी वजह से उन्हें बदनाम करने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed