{"_id":"68b1fd05f04e3d0156030bef","slug":"vedic-college-team-winner-in-hockey-raebareli-news-c-101-1-slko1034-139890-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: हॉकी में वैदिक कॉलेज की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: हॉकी में वैदिक कॉलेज की टीम विजेता
Sat, 30 Aug 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में खेल का प्रदर्शन
रायबरेली। जिला खेल कार्यालय ने शुक्रवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में अंडर-14 बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें छह टीमों ने प्रतिभा दिखाई। फाइनल मैच में वैदिक इंटर कॉलेज ने स्पोर्ट्स स्टेडियम-ए टीम को 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वैदिक कॉलेज टीम को विजेता और स्टेडियम-ए टीम को उप विजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में सुबह से देर शाम तक मैच खेले गए। पहला मैच वैदिक इंटर कॉलेज और खेलो इंडिया सेंटर के मध्य हुआ, जिसमें 2-1 से वैदिक कॉलेज की टीम जीती। दूसरे मैच में जीआईसी टीम ने एमजीआईसी को 1-0 से शिकस्त दी। तीसरा मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम-बी टीम और स्पोर्ट्स स्टेडियम-ए टीम के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम-ए टीम 2-1 से जीता।
सेमीफाइनल मैचों में वैदिक इंटर काॅलेज और स्टेडियम-ए टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में जीत हासिल कर वैदिक इंटर कॉलेज टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। निर्णायकों की भूमिका सक्षम सिंह, शुभम, अशोक कुमार, पूजा सोनकर, किरन कुमारी, संजना और राधिका ने निभाई।
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जा रहे खेल दिवस के तहत हुई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश समन्वयक सीपी त्रिवेदी उपस्थित रहे। समापन पर पुरस्कार वितरण में विधायक अशोक कुमार, ओलंपिक संघ के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल, माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल आदि ने भाग लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि सभी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सभी को फिट इंडिया शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर जावेद अहमद, अबु युसूफ, अशोक सोनकर आदि मौजूद रहे।