{"_id":"68d98e02be3c5117e20699cb","slug":"vande-bharat-was-delayed-by-an-hour-due-to-the-block-raebareli-news-c-101-1-slko1034-141888-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ब्लॉक से एक घंटे लेट हुई वंदेभारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ब्लॉक से एक घंटे लेट हुई वंदेभारत
Mon, 29 Sep 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। एक तरफ ट्रेनों की पहले से ही लेटलतीफी और दूसरी तरफ जिले में ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी हुई। प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस रविवार शाम एक घंटे विलंब से पहुंची।
जिले के अरखा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के पॉइंट पर चल रहे काम की वजह से ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इससे वंदेभारत की रफ्तार प्रभावित हुई लेटलतीफी बढ़ गई। इससे प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर सवा घंटे और प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से आई। इन ट्रेनों को भी रास्ते में रोका गया या धीमी रफ्तार से चलाया गया, जिससे लेटलतीफी बढ़ी।
हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल और लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ने सवा चार घंटे इंतजार कराया। पैसेंजर ट्रेन लखनऊ से ही विलंब से चलाई गई, पंजाब मेल की लेटलतीफी रास्ते में बढ़ती रही। प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से आई। इस ट्रेन को प्रयागराज से ही विलंब से चलाया गया।
विज्ञापन
रविवार को बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे और धनबाद-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन आधे घंटे विलंब से आई। शनिवार की रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर पौने दो घंटे, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई।
यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि अरखा के निकट रेलवे ट्रैक के पॉइंट बॉक्स में थिक वेब स्विच लगाने का काम कराया गया, जिसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। इसी वजह से वंदेभारत कुछ समय के लिए प्रभावित हुई।