फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vaccination

लापरवाही : जिला अस्पताल में मोबाइल की रोशनी में लगाए गए टीके

Thu, 10 Jun 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
vaccination
मोबाइल की रोशनी में कोरोना का टीका लगाती नर्स। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिला अस्पताल में गुरुवार को भारी अव्यवस्थाओं के बीच टीकाकरण हुआ। आंधी-पानी के बाद बिजली लाइन में फाल्ट आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में मोबाइल की रोशनी में टीके लगाए गए।
विज्ञापन

अंधेरा होने से स्टाफ को टीकाकरण के लिए पंजीयन से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कराने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बार-बार शिकायत करने के कई घंटे बाद सेंटर पर बिजली की व्यवस्था होने के बाद टीकाकरण सुचारु हुआ। हालांकि यहां 100 लोगों को को-वैक्सीन के टीके लगाए गए।
विज्ञापन

हर रोज की तरह जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में गुरुवार की सुबह टीकाकरण शुरू हो गया। कुछ ही देर बाद सेंटर की बिजली गुल हो गई। अंधेरा काफी होने के कारण स्टाफ को टीकाकरण में परेशानी हुई। किसी तरह मोबाइल की रोशनी में टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में अंधेरा के साथ ही पंखे न चलने के कारण गर्मी भी खूब थी। इसकी सूचना कई बार दिए जाने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने फाल्ट को ढूंढकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई।
सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने बताया कि आंधी और बारिश से लाइन में फाल्ट आ गई थी। फाल्ट को ठीक करवाकर बिजली आपूर्ति का बहाल करवाया गया।
पुलिस लाइन में 200 व आईएमए में 180 टीके लगे
शहर में बनाए गए टीकाकरण सेंटरों पर 1052 टीके लगाए गए। इसमें सबसे अधिक पुलिस लाइन में 200 और आईएमए भवन में 180 लोगों को टीके लगाए गए।
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल में महिला स्पेशल में 77 महिलाओं ने पहुंचकर टीका लगवाया। अभिभावक स्पेशल के दोंनों सेंटरों पर 128 लोगों ने टीका लगवाया।
इसके अलावा पीएचसी गोराबाजार में 80 और देवानंदपुर पीएचसी में 80 युवाओं ने टीका लगवाया। वर्क प्लेस आईएमए में 85, दीवानी कचहरी में 100, एलाअईसी में 70, बीएसए में 30, पीएसी में 50 लोगों को टीके लगाए गए। जिला अस्पताल के सीएचओ हाल में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 70 और आईएमए में 20 टीके लगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में 2357 लोगों में हुआ टीकाकरण
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 2357 लोगों में टीका लगाया गया है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में कुल 3408 लोगों में गुरुवार का टीका लगाया गया, जिसमें 1052 लोगों में शहरी क्षेत्र में टीकाकरण हुआ है।

उन्होंने बताया कि डलमऊ में 280, बेलाभेला में 120, हरचंदपुर में 182, जगतपुर में 146, लालगंज में 197, सलोन में 136, जतुआ-टप्पा में 133, अमावां में 155 टीके लगाए गए। टीकाकरण को लेकर लोगों में जोश देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed