फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vaccination

शिक्षकों-कर्मचारियों को बीएसए दफ्तर में परिवार समेत लगेगी वैक्सीन

Sat, 29 May 2021 08:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
vaccination
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक हों या फिर स्कूलों-दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारी, उन्हें अब वैक्सीन लगवाने के लिए इधर-उधर चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी, बस अपना नंबर आने का इंतजार करें। शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ उनके परिवारीजनों को भी वैक्सीन लग सकेगी। बीएसए दफ्तर में दो काउंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों की संख्या 10 हजार से अधिक है, जिन्हें टीके लगाने के साथ ही उनके परिवारीजनों को भी वैक्सीन लगवाने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा परिषदीय विद्यालयों, ब्लॉक संसाधन केंद्रों और बीएसए दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी और उनके परिवारीजन भी लाभ उठा सकेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 1 जून से टीकाकरण कैंप लगेगा। इसके लिए बीएसए दफ्तर के एक हाल को चिह्नित कर लिया गया है, जिसका निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी कर लिया है।
टीकाकरण के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय वीरेंद्र कुमार कनौजिया और खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र प्रियंका को नोडल बनाया गया है। जिस विकास क्षेत्र के शिक्षक टीका लगवाने के लिए आएंगे, उस विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी की भी ड्यूटी उस दिन लगाई जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बीएसए दफ्तर में 1 जून से वैक्सीन लगेगी। हर रोज किसी एक विकास क्षेत्र के 50 शिक्षकों को बुलाया जाएगा। उनके साथ परिवारीजन भी आ सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण कर लिया है।

उन्होंने बताया कि दो काउंटर बनाए जाएंगे, जिनमें एक काउंटर 45 वर्ष से अधिक और दूसरा काउंटर 18 वर्ष से अधिक वालों के लिए रहेगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह कैंप उस वक्त तक चलेगा, जब तक टीकाकरण पूरा नहीं हो जाता है। टीकाकरण कैंप के लिए बीईओ मुख्यालय और नगर क्षेत्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed