फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vaccination

नियमित टीके से बच्चों की 80 फीसदी तक बढ़ सकती रोग प्रतिरोधक क्षमता

Sat, 29 May 2021 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
vaccination
रायबरेली। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो कोविड की तीसरी लहर का प्रकोप सितंबर से अक्टूबर माह में अपना प्रभाव दिखा सकता है। इसकी चपेट में बच्चों की आने की आशंका सर्वाधिक है।
विज्ञापन

ऐसे में नियमित टीकाकरण मात्र से ही बच्चों का रोग प्रतिरोधक क्षमता को 80 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को समय से नियमित टीका जरूर लगवाएं। इसमें बरती जाने वाली लापरवाही बाद में भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

यह जानकारी सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जब तक कोरोना से बचाने को बच्चों का टीका नहीं आ जाता तब तक बच्चों को नियमित टीके ही समय से लगवा कर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को 80 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि इसी लिए लॉक डाउन के दौरान भी बच्चों के टीकाकरण का कार्य लगातार हो रहा है। माता-पिता अपने बच्चों को टीका अवश्य लगवाएं। नियमित टीका लगवाकर बच्चों को पोलियो, हेपेटाइटिस, टीबी, डीपीटी और टिटेनस जैसी बीमारियों से महफूज रखने के साथ ही कोरोना संक्रमण के खतरे से भी बचाया जा सकता है।
जानकारों की माने तो मार्च के अंत से कोरोना का कहर बढ़ने के बाद से पीएचसी, सीएचसी व अस्पतालों में होने वाला नियमित टीकाकरण कार्य काफी प्रभावित हुआ है। ऐसे में बच्चों को नियमित टीके समय से नहीं लग पाए हैं।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य गारंटी कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. मनीष सिंह राजपूत का कहना है कि बच्चों में लगने वाले नियमित टीके विभिन्न गंभीर बीमारियों से बच्चों को बचाते हैं।
यदि समय से बच्चों में सभी टीके लगवा दिए जाएं तो उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता 80 फीसदी तक बढ़ जाती। कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता की स्टांग होनी जरूरी है। जिसकी इम्यूनिटी मजबूत है वह कोरोना से जंग जीतने में सक्षम है, इसलिए माता-पिता बच्चों को नियमित टीका लगवाने में कतई देरी न करें। समय से सभी टीके किसी भी सरकारी अस्पताल में पहुंचकर लगवाए जा सकते हैं।
मुफ्त हैं गंभीर बीमारियों से बचाने के टीके
जिला स्वास्थ्य शिक्षा डीएस अस्थाना का कहना है कि बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क टीके लगवाए जा रहे हैं। अभिभावक टीका कार्ड के हिसाब से सेंटरों पर पहुंचकर बच्चों को टीके लगवा सकते हैं।

डिप्थीरिया, काली खांसी, हेपेटाइटिस-बी, मेनिंजाइटिस, टिटनेस, पोलियो, टीबी, खसरा व निमोनिया, जेई प्रभावित जिलों में जेई का टीका तथा यूआईपी के तहत नए टीके जैसे रोटा वायरस, आईपीवी, वयस्क जेई का टीका, न्यूमोकोकल कंजुगेट टीका, खसरा, रूबेला आदि टीके निशुल्क लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed