फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vaccination

एक जून से हर रोज 1200 युवाओं को लगेंगे कोरोना के टीके

Sat, 29 May 2021 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
vaccination
रायबरेली। एक जून से रोजाना 1200 युवाओं में कोरोना के टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है। पांच दिन के लिए तैयार कार्ययोजना में सरकारी अस्पतालों के अलावा कई अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान समय में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। एक जून से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए प्रतिदिन चार वर्क स्पेशल सीवीसी का आयोजन कर हर सेंटर पर लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला न्यायालय, मीडिया प्रतिनिधियों के लिए तथा अन्य सरकारी कार्य स्थल पर दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। राजकीय एवं परिषदीय शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी।
एक से पांच जून तक के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। शहर की दोनों पीएचसी में भी टीकाकरण कराया जाएगा। युवाओं में टीकाकरण का काम शुरू कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मरीजों की मौत, 41 पॉजिटिव और 87 स्वस्थ हुए
जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं जांच में 41 नए मरीज मिले। पहले से संक्रमित 87 मरीज स्वस्थ हो गए। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शनिवार को शहर के सुरजूपुर के 66 वर्षीय वृद्ध की एम्स में मौत हो गई, जबकि हरचंदपुर निवासी 66 वर्षीय वृद्ध ने रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में दम तोड़ दिया।
अब तक कोरोना के चपेट में आने के बाद 326 मरीजों की मौत हो चुकी है। रेल कोच के एल-2 में 34, एम्स के एल-3 अस्पताल में 13 और सिमहैंस के एल-1 अस्पताल में दो मरीजों का इलाज चल रहा है।

शनिवार को 4942 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें 41 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले से कोरोना संक्रमित 87 मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में 581 एक्टिव मरीजों में 326 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed