{"_id":"60b0f6348ebc3e5fbd677de3","slug":"vaccination-raibaraily-news-lko5799084142","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण को लेकर तैयारी : सीएमओ को अल्टीमेटम, दो दिन में लगवाएं इंटरनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण को लेकर तैयारी : सीएमओ को अल्टीमेटम, दो दिन में लगवाएं इंटरनेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सीडीओ अभिषेक गोयल जिले में टीकाकरण की खराब प्रगति से बेहद आहत हैं। उन्होंने शुक्रवार को सीएमओ को पत्र जारी करके दो दिन में सभी टीकाकरण सेंटरों पर इंटरनेट लगवाने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने काम पूरा करके डीएम और उन्हें बताने को कहा है। हालांकि सीडीओ के आदेश के बाद सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को इंटरनेट की व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।
आगामी एक जून से 18 वर्ष की उम्र से अधिक लोगों को भी टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए गत बृहस्पतिवार की देर शाम डीएम वैभव श्रीवास्तव ने तैयारियों को लेकर बैठक की थी।
विज्ञापन
जिसमें टीकाकरण सेंटरों पर ऑनलाइन पंजीयन के बंदोबस्त न होने के मामले भी प्रकाश में आए। मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए सीडीओ ने सीएमओ को पत्र जारी करके तीन दिन में सभी टीकाकरण सेंटरों पर इंटरनेट की व्यवस्था कराने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने पत्र में कहा कि टीकाकरण सेंटरों पर पंजीयन की व्यवस्था न होनेे के कारण ही टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सभी टीकाकरण सेंटरों पर इंटरनेट की व्यवस्था करके डीएम व उन्हें जवाब देने के आदेश दिए हैं। हालांकि सीएमओ ने आदेश का अनुपालन शुरू करवा दिया है।
शहरी क्षेत्र में एक जून से टीकाकरण की कार्य योजना तैयार
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक शहरी क्षेत्र में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए एक जून से टीकाकरण की कार्य योजना बना ली गई है। ऑनलाइन 100 लोगों के लिए स्लॉट खोले गए हैं।
यह स्लॉट नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोराबाजार, देवानंदपुर, आईएमए भवन में बनाए गए हैं। उन अभिभावकों को वरीयता दी जाएग, जिनके बच्चे 12 साल के कम उम्र के है। जिला अस्पताल, एम्स रायबरेली में आयोजित सेंटरों पर टीका लगवाने के लिए स्लाट लिए जा सकते हैं।
200 लोगों के लिए ऑफलाइन स्लाट की व्यवस्था वर्क प्लेस पर की गई है, जो विभागों द्वारा सूची एवं व्यवस्था कराए जाने पर आयोजित की जाएगी। ये सभी स्लाट 30 मई को पब्लिश्ड होंगे, जिसमें लोग अपना सत्र स्थल चयन कर टीकाकरण करा सकते हैं।
सीडीओ का पत्र मिला है। सभी टीकाकरण सेंटरों पर इंटरनेट की व्यवस्था दो दिन में कराने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में सभी सीएचसी अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एक जून से टीकाकरण की तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है।
- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ