फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uzbek woman reaches Munshiganj from One Stop Center

Raebareli News: वन स्टॉप सेंटर से मुंशीगंज पहुंची उज्बेकिस्तान की महिला

Mon, 12 Oct 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 12 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Uzbek woman reaches Munshiganj from One Stop Center
रायबरेली। वन स्टॉप सेंटर से शनिवार शाम उज्बेकिस्तान की मदीना खां निशोनो कहीं चली गई। जानकारी पर पुलिस टीम ने उसे मुंशीगंज कस्बे से बरामद कर सेंटर पहुंचाया। इस घटना से वन स्टॉप सेंटर की सुरक्षा में बड़ी चूक उजागर हुई है।
विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को सेंटर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची गई और स्टाफ के बयान दर्ज किए गए। बीती पांच अक्तूबर को सलोन कोतवाली में उज्बेकिस्तान की महिला के खिलाफ आव्रजन और विदेशी अधिनियम 2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


उसका वीजा 23 अक्तूबर 2025 को समाप्त होने के बावजूद वह अवैध तरीके से देश में रह रही थी। पुलिस ने बीते शुक्रवार को राशिद उर्फ समीर को पकड़ा था, जिस पर महिला को अवैध रूप से ठहराने और जाली दस्तावेज बनाने का आरोप था। राशिद को जेल भेज दिया गया है। महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
महिला को शहर के महानंदपुर स्थित वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया था। वह सुरक्षा को धता बताते हुए करीब पांच बजे कहीं चली गई। स्टाफ के हैरान होने पर पुलिस को शिकायत की गई, जिसने देर रात 10 बजे उसे मुंशीगंज कस्बे के पास से ढूंढ निकाला। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि महिला को बरामद कर सेंटर पहुंचा दिया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और सुरक्षा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed