फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Urea

दूर होगी खाद की कमी, 2600 एमटी मांगी गई डीएपी

Sun, 28 Nov 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Urea
रायबरेली। रबी की फसल की बोवाई में खाद का संकट किसानों के लिए मुसीबत बनी है। एक बोरी डीएपी के लिए किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। खाद की कमी दूर करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने 2600 मीट्रिक टन डीएपी की डिमांड की है। इसी सप्ताह खाद आने का दावा किया जा रहा है। इस समय गेहूं फसल की बोआई रही है। इसमें किसानों को डीएपी की जरूरत है। जिला मुख्यालय हो या फिर साधन सहकारी समितियां खाद की कमी बनी है। किसानों को मायूस होकर घरों को लौटना पड़ता है। जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने बताया कि खाद की कमी दूर करने के लिए 2600 मीट्रिक टन डीएपी की डिमांड की गई है। इसी सप्ताह खाद मिलने की उम्मीद है। ऐसा होने पर कुछ हद तक जिले में डीएपी खाद का संकट दूर हो जाएगा।
विज्ञापन

निजी क्षेत्र को आई एक हजार मीट्रिक टन खाद
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि निजी क्षेत्र के लिए एक हजार मीट्रिक टन डीएपी जिला मुख्यालय आई है। यह खाद निजी दुकानदारों के माध्यम से किसानों तक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि निजी दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि तय रेट पर खाद की बिक्री करेंगे। यदि कहीं से मनमाने रेट पर खाद बिक्री करने की शिकायत मिलती है तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सीधे तौर पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएपी नहीं तो एनपीके खाद का करें प्रयोग
जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि देखने में आ रहा है कि जिला मुख्यालय या फिर साधन सहकारी समितियों में एनपीके उपलब्ध है। बावजूद इसके एनपीके न लेकर किसान डीएपी खरीदना चाहते हैं। उनका कहना है कि डीएपी का काम एनपीके करती है। एनपीके लेकर किसान गेहूं की फसल की बोवाई कर सकते हैं। एनपीके से भी गेहूं की बोवाई करने पर फसल अच्छी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed